क्या सोने के भाव में तेजी आएगी, सोना-चांदी में तगड़ा उछाल: Gold Rate Today

गोल्ड-सिल्वर: सब जानते हैं कि पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के भाव आसमान को छूने लगे हैं, आम आदमी का सवाल है कि क्या सोने के भाव में तेजी आएगी, फिलहाल Gold Rate Today यानि आज सोने का भाव 1,33,125 रूपए है वहीं चांदी 1,72,000 रूपए किलोग्राम के हैं। सूत्रों के मुताबिक दीपावली के पर्व को लेकर सोने-चांदी के भाव में तेजी आयी है। हालाँकि यह तेजी अब रुकने वाली नहीं है, सूत्रों के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में सोने का भाव 1,98,000 रूपए तक जाए सकता है, वहीँ चाँदी 2.0 लाख के पार जाने वाली है।

सोने-चाँदी के भाव क्यों बढ़ रहे हैं?

सूत्रों के मुताबिक, सोने-चाँदी के भाव में तेजी का कारण चीन और भारत में सोने-चाँदी का निवेश बढ़ता जा रहा है क्योंकि भारत और चीन के ज्यादा से ज्यादा सोना-चाँदी खरीदना पसंद कर रहे हैं, साथ ही त्योंहार का समय दीपावली के कारण भी तेजी का कारण बताया गया है।

यह भी पढ़ें – कोल्डरिफ कफ सिरप से 25 से ज्यादा बच्चों की मौत

दूसरे कारण की बात करें तो सोने के भाव में तेजी का कारण सरकार लोगों के बैंको में जमा राशि का ब्याज कम दे रही है इसलिए सब ये चाहते हैं कि सोना-चाँदी को खरीद लें ताकि आने वाले समय में ब्याज का पैसा दो-तीन गुना ज्यादा मिल सके। क्योंकि हर दिन सोने-चांदी की कीमत कुछ न कुछ बढ़ती ही चली जा रही है।

आज का सोने का भाव (gold rate today)

आज तारीख 19 अक्टूबर 2025, आज का सोने का भाव 1,33,125 रूपए/10 ग्राम के हैं। MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) एक ट्रेडिंग प्लेटफार्म है जिस पर 2 दिन पहले सोने के भाव में 8 प्रतिशत करेक्शन हुआ था, लेकिन आज फिर दोनों धातुओं के भाव बढ़ते हुए नज़र आये हैं।

यह भी पढ़ें – IPS पूरण कुमार की मौत – DGP समेत 13 पुलिस अधिकारीयों पर FIR दर्ज

आज का चाँदी का भाव (silver rate today)

आज तारीख 19 अक्टूबर 2025, आज का चाँदी का भाव 1,72,000 रूपए किलोग्राम के हैं। सूत्रों के मुताबिक चांदी का भाव भी आसमान को छुयेगा। आने वाले कुछ दिनों में चांदी का भाव 2.00 लाख के पार जाने वाला है।

11 हफ्तों से बढ़ी तेजी (सोने-चाँदी)

सोने-चाँदी के भाव को लेकर केडिया कमोडिटी के संस्थापक अजय केडिया बताया कि पिछले 11 हफ्तों से जिस तरह सोने-चांदी के भाव में तेजी आयी है यह एक आश्चर्यजनक है। गरीब लोगों का इस महंगाई के समय जीना मुश्किल हो रहा है। अजय केडिया ने कहा दीपावली 2025 पर्व पर भाव में थोड़ा उतार-चढाव जरूर रहेगा। इन्होने कहा की सोने का भाव कम करने के लिए हम अमेरिका, चीन से वार्तालाप कर रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में सोने के भाव में थोड़ी गिरावट संभव है। लेकिन सूत्रों के अनुसार सोने और चांदी के भाव में काफी तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें – ऑनलाइन कमाई के नाम पर ठगी

पिछले 5 सालों से सोने और चाँदी के भाव दो गुने हो गए हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या 5 सालों में हर चीज महंगी हुई है क्या भारतीय जनता पार्टी इसकी जिम्मेदार है। गरीब लोग इस महंगाई को देखकर हर साल 400-500 लोग आत्महत्या कर रहे हैं क्योकि गरीब के घर भी बेटी होती है उसकी शादी के लिए आभूषण (ज्वेलरी) भी खरीदनी पड़ती है। अब अगर गरीब आदमी इस महंगाई में आत्महत्या ना करे तो क्या करे? अपनी राय कमेंट में जरूर देवें।

  1. क्या सोना सस्ता हो सकता है?

    धनतेरस जैसे त्योंहार से पहले और दीपावली तक सोना-चाँदी की मांग सबसे ज्यादा होती है। सूत्रों के मुताबिक धनतेरस के बाद से सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिल सकती है। क्योंकि धनतेरस और दीपावली पर्व पर सोने-चाँदी को महत्व दिया है, दीपावली के तुरंत बाद सोने-चाँदी की खरीददारी कम होने की वजह से इसके भाव में गिरावट संभव है।

  2. क्या चाँदी सस्ता होने वाला है?

    19 अक्टूबर 2025, आज के समय चाँदी का भाव 1,72,000 रूपए किलोग्राम के हैं। धनतेरस और दीपावली के त्योंहार पर सोने-चाँदी की खरीददारी बहुत ज्यादा देखने को मिलती है इसलिए धनतेरस से कुछ दिन पहले और दीपावली तक चाँदी का भाव ज्यादा रहेगा, सूत्रों के मुताबिक दीपावली के तुरंत बाद चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल सकती है।

  3. सोने का रेट कैसे कैलकुलेट करें?

    सोना एक आभुषण है जो कई करेट जैसे 18, 22, 24 में आता है। सोने का भाव निकलने के लिए सोने की कीमत का पता होना चाइये। जैसे आज के समय सोने का भाव 1,33,125 रूपए/10ग्राम के हैं।
    10 ग्राम सोने का भाव = 1,33,125 रूपए
    1,33,125 को 10 से भाग देने पर 1 ग्राम सोने का भाव निकलेगा
    1 ग्राम सोने का भाव = 13312.5 रूपए
    मान लीजिये आपका आभुषण (ज्वेलरी) 5 ग्राम की है।
    5 X 13312.5 = 66562.5 रूपए
    यानी आपके 5 ग्राम के आभुषण की कीमत 66562.5 रूपए होगी।

Leave a Comment