LPG Gas Cylinder: कॉमर्शियल गैस सिलिंडर पर सप्लाई बंद

इजराइल-अमेरिका की ईरान से जंग छिड़ने के बाद एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई बंद हो गयी है, इसके चलते केंद्र सरकार ने Essential Commodities Act 1955 (आवश्यक वस्तु अधिनियम) लागू कर दिया है।

  • पहली केटेगरी: केंद्र सरकार ने घरों में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलिंडर की सप्लाई चालू रखने के आदेश दिए है। जिससे आम लोगो को परेशानी का सामना ना उठाना पड़े।
  • दूसरी केटेगरी: फ़ूड (खाद्य) प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों को केंद्र सरकार ने 70% गैस देने के आदेश दिए हैं। और ये भी आदेश दिए है कि सभी फ़ूड प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियां हर एक गैस सिलिंडर का हिसाब सरकार को देगी।
  • तीसरी केटेगरी: बड़े उद्योग जैसे कि नेशनल ग्रिड से जुड़ी चाय की फैक्टरियां उनको उनकी कुल जरुरत की 80% गैस केंद्र सरकार ने देने जारी किया है।
  • चौथी केटेगरी: होटल, रेस्टोरेंट जैसे छोटे उद्योग के लिए भी सरकार ने 80% नई गैस सिलिंडर देने के आदेश जारी किये हैं।

आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 क्या है?- यह नियम केंद्र सरकार को ताकत देता है कि वह घर में इस्तेमाल होने वाले निजी सामन जैसे कि कोई भी अनाज, दालें, तेल, दवाइयां या ईंधन (गैस) की सप्लाई को अनिश्चित समय के लिए कम कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Iran Vs Israel War: ईरान और इजरायल-अमेरिका विवाद का कारण..?

12 मार्च 2026, पुरे भारत में एलपीजी गैस की कमी को देखकर हर कोई जानना चाहता है कि एलपीजी गैस की कीमत कितनी है, आपको बता दें कि फ़िलहाल एलपीजी गैस की कीमत 912.50 रूपए प्रति 14.2 kg सिलिंडर है। इजराइल-अमेरिका की ईरान से जंग होने से एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत थोड़ी बढ़ गयी है। अगर ये जंग ऐसे ही चलती रही तो आने वाले समय में एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत 1100 रूपए प्रति 14.2 kg सिलिंडर होगी।

जंग की वजह से LPG Gas Cylinder की किल्लत अब दिल्ली में ही नहीं बल्कि पुरे भारत पर असर पड़ा है। इससे पर्सनल एलपीजी कनेक्शन वालो पर तो असर नहीं होगा लेकिन बड़े उधोग, होटल, रेस्टोरेंट काफी चिंतित में नज़र आ रहे हैं।

इसके चलते भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि LPG Gas Cylinder Price में बढ़ोतरी की आशंका है। और गैस सिलिंडर के प्रति कालाबाजारी करने वालो को बक्सा नहीं जायेगा।

12 मार्च 2026, कमर्सिअल ग्राहकों के लिए LPG गैस 100% की जगह 60-80% सप्लाई दी जाएगी। बल्कि घरों में इस्तेमाल होने वाले LPG Gas Cylinder पर किसी भी प्रकार की रूकावट नहीं देखने को मिलेगी। लेकिन LPG Gas Cylinder Price 50 रूपए से लेकर 120 रूपए तक महंगा हो सकता है। कर्नाटक में सामने आया है कि एलपीजी गैस के कमर्सिअल उपभोक्ताओं को गैस सप्लाई 80% तक कम कर दी गयी है जिससे बड़े उधोगों को काफी नुक्सान झेलना पड़ रहा है।

दरअसल, दिल्ली के गैस उपभोक्ताओं को LPG Gas Cylinder को लेकर काफी चिंतित है। इससे दिल्ली में चल रहे बड़े-बड़े उधोगों को काफी परेशानी का सामना उठाना पद रहा है। ईजराइल-अमेरिका की ईरान से जंग छिड़ने दिल्ली के ही नहीं बल्कि पुरे भारत की फैक्टरियों की एलपीजी गैस सप्लाई ठप सी हो गयी है। भारत सरकार ने पर्सनल गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं पर फ़िलहाल कोई भी रोक नहीं लगाई जिससे उनको परेशानी हो। अगर जराइल-अमेरिका की ईरान से ऐसे ही जंग आगे देखने को मिली तो शायद पर्सनल गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को भी इस परेशानी में शामिल होना पड़ेगा।

ईजराइल-अमेरिका की ईरान से जंग छिड़ने के बाद हॉर्मुज जलमार्ग का रास्ता बंद हो गया जिसके कारण एलपीजी गैस की कमी होने से बड़े-बड़े उद्योगों का कारोबार ठप सा होने लगा है। लेकिन भारत सरकार ने कहा है कि LPG Gas Cylinder घरेलु उपभोक्ताओं को इसकी कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी, घरेलु उपभोक्ताओं की कमी को पूरा करने के लिए लिए सर्कार ने फ़ूड फैक्ट्री, होटल, रेस्टोरेंट जैसे बड़े उद्योगों पर एलपीजी गैस की सप्लाई कुछ हद तक कम कर दी है।

एलपीजी गैस सिलिंडर की सप्लाई मुंबई के होटल, रेस्टोरेंट और बड़ी-बड़ी फैक्टरियों में कम होने से से फैक्टरियाों के गेट पर ताला देखने को मिला है। उनका कहना है कि बिना एलपीजी गैस के हमारी फैक्ट्री, होटल या रेस्टोरेंट नहीं चल सकते। मुंबई के कमर्सिअल उपभोक्ताओं ने एलपीजी गैस की इस कमी को लेकर सरकार से गुहार लगाई है कि एलपीजी गैस की पूर्ति की जाये, अन्यथा आने वाले समय में कमर्सिअल उपभोक्ताओं को ही नहीं बल्कि पुरे भारत को नुक्सान होगा। आज लाखों की संख्या में मुंबई में मजदूरी करने मजदुर 10 रूपए के खाने से अपना पेट भरते हैं। अगर उनके लिए ये फैक्टरियां बंद हुई तो मजदुर बेचारे भूखे ही मर जायेंगे। ऐसी पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट indiafreshnews.com को Subscribe जरूर करें।

Leave a Comment