Medicine Price Hike: 01 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयाँ, NPPA ने दी मंजूरी

Medicine Price Increases: NPPA ने मंजूरी देते हुए कहा कि 01 अप्रैल से कई तरह की एंटीबायोटिक, बीपी, और पेनकिलर जैसी 700 दवाएं Medicine Price Hike यानि महँगी होगी। आपको बता दें ये कोई नयी बात नहीं है क्योंकि सरकार हर साल दवाइयों की कीमत में बढ़ोतरी कर आम लोगों को इस परेशानी का झटका देती रही है। NPPA (National Pharmaceutical Pricing Authority) ने दो दिन पहले यानि बुधवार को 700 से अधिक दवाइयों में 0.66 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी में मंजूरी दी है। यानि दवाइयों की MRP (मैक्सिमम रिटेल प्राइस) से 0.66 प्रतिशत महंगी होंगी दवाइयाँ।

Drug Price Control Order 2013 के अनुसार दवाइयों में API (एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट) की कीमत में वृद्धि करते हुए ही MRP में बढ़ोतरी की जा सकती है। 25 मार्च को NPPA ने आदेश दिए हैं कि लगभग 700 से अधिक किस्म की दवाइयों की एमआरपी यानि खुद्रा मूल्य में तेजी होगी। दवाइयों की बढ़ती कीमत आम लोगो की जेब पर खतरा मंडरा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों के सवाल उठने शुरू हुए हैं कि हर साल ही 01 अप्रैल को दवाइयों की कीमत क्यों बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें-Lockdown in India 2026 देश में लगेगा फिर एक बार लॉकडाउन?

व्यापार के नये साल की शुरुआत 01 अप्रैल से होती है इसी बीच भारत में 700 से अधिक प्रकार की दवाइयां मांगी होने जा रही है। चलिए जानते हैं कुछ दवाओं के नाम। जैसे कि-

  • पेरासिटामोल टेबलेट
  • निमेसुलाइड टेबलेट
  • बीपी टेबलेट जैसे कि- अम्लोडीपीन, एटेनोलोल, बेनेडीपीन, प्रोप्रानोलोल इत्यादि
  • हार्ट की दवाइयाँ जैसे- क्लोपिडोग्रेल, एस्प्रिन, रोसुवास्टेटीन (Clavix Gold 20mg Capsule)
  • फंगल इन्फेक्शन की दवाइयाँ
  • एलर्जी की टेबलेट
  • आयरन टेबलेट
  • एंटासिड टेबलेट और सस्पेंशन
  • कब्ज की टेबलेट और सस्पेंशन
  • मल्टीविटामिन टेबलेट
  • मस्तिष्क की टेबलेट
  • हड्डियों की टेबलेट
  • मिर्गी की दवाइयां इत्यादि

भारत में करीब अरबों की दवाइयां हर दिन आम लोग ले रहे हैं। जिसमे से कई मज़दूर, माध्यम वर्ग के लोग, शामिल हैं। जो दिन भर मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते हैं। हाल ही में एलपीजी गैस सिलिंडर में 60 रूपए प्रति सिलिंडर के भाव में तेजी देखी गयी है। आम लोगों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती चली जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- प्रेमिका को घर में रखने की जिद: एक माँ की हत्या

medicine price hike During Iran Vs Israel War ईरान और अमेरिका-इजराइल की जंग पिछले 25 दिनों से लगातार चल रही है, जिसमे ईरान का निशाना अमेरिका और इजराइल ही नहीं बल्कि 12 अन्य मुस्लिम देश भी है। ईरान लगातार मिसाइल और अपने प्रिवेट जेट्स से इन देशों पर हमला कर रहा है। इसी बीच भारत में NPPA घोषणा करते हुए कहता है कि 01 अप्रैल से लगभग सभी प्रकार की दवाओं में MRP से 0.659% प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जा रही है। देश में तेल और गैस को लेकर संकट चल रहा है और यहाँ मोदी सरकार दवाओं में भी आम आदमी को नहीं बक्सा जा रहा।

medicine price hike को लेकर आपको बता दें कि भारत देश में 01 अप्रैल से लगभग 700 से अधिक प्रकार की दवाओं में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। NPPA का कहना है कि हर किस्म की दवा में उनकी MRP से 0.659 प्रतिशत तक बढ़ोतरी मिलेगी। सरकार का ये फैसला कही ना कहीं आम लोगों की परेशानी बनती नजर आ रही है। 01 अप्रैल से दवाइयों की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर आपकी क्या राय है कमेंट में जरूर बताएं।

2026 Me dawaiyan kitni jyada mahngi hui hain?

NPPA के अनुसार भारत में 01 अप्रैल से हर प्रकार की दवाइयों में 0.659 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जिसमे पेरासिटामोल टेबलेट से लेकर बीपी, टीबी, कैंसर तक की दवाइयां महंगी होती हुई नज़र आयी हैं। बढ़ती हुई दवाइयों की महंगाई शायद गरीब और माध्यम वर्ग के लोगों की परेशानी बन चुकी है।

01 अप्रैल 2026 से कौन-कौन सी दवाइयाँ महंगी हुई हैं?

NPPA के अनुसार लगभग 700 से अधिक प्रकार की दवाइयां 01 अप्रैल से महंगी हो रही हैं जिसमे पेरासिटामोल टेबलेट, निमेसुलाइड टेबलेट, डिक्लोफेनाक, टेबलेट फंगल इन्फेक्शन की दवाइयाँ, एलर्जी की टेबलेट, आयरन टेबलेट, एंटासिड टेबलेट और सस्पेंशन, कब्ज की टेबलेट और सस्पेंशन, मल्टीविटामिन टेबलेट, मस्तिष्क की टेबलेट हड्डियों जैसी टेबलेट शामिल हैं।

Leave a Comment