Raghav Chadha Removed as Deputy Leader Rajyasabha: आम आदमी पार्टी (AAP) ने कल पंजाब से अपने राज्यसभा सांसद राघव चढ़ा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया, Raghav Chaadha को AAP ने क्यों हटाया? इसको लेकर पूरा पंजाब ही नहीं बल्कि पुरे देश का सवाल बन चूका है। आपको बता दें कि राघव चढ़ा की जगह AAP पार्टी ने “अशोक मित्तल” को राज्यसभा का उपनेता बना दिया है। क्या राघव चढ़ा राज्यसभा में किसानों के हित में आवाज उठायी इसलिए हटा दिया, क्या राघव चढ़ा ने “रिचार्ज की वैलिडिटी पूरी होने के बाद इनकमिंग बंद” पर सवाल उठाया इसलिए हटा दिया, क्या राघव चढ़ा ने “हवाई अड्डे एयरपोर्ट पर सस्ते खाने की मांग की” इसलिए हटा दिया। राज्यसभा के उपनेता पद से हटाने के चलते कल राघव चढ़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर की है।
Raghav Chadha को अब राज्यसभा में नहीं बोलने दिया जायेगा
Raghav Chadha News In Hindi आज पूरा देश सोशल मीडिया पर सवाल कर रहा है कि Raghav Chadha को AAP ने क्यों हटाया? आपको बता दें INDIA TODAY रिपोर्ट के अनुसार आम आदमी पार्टी (AAP) ने कल राज्यसभा सचिवालय को एक चिठी लिख भेजी थी, जिसमे लिखा था पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चढ़ा को अब उपनेता पद से हटाया जा रहा है कृपया राघव चढ़ा को राज्यसभा में बोलने के लिए समय ना दिया जाये। राघव चढ़ा की जगह आम आदमी पार्टी ने लवली यूनिवर्सिटी के चांसलर और पार्टी सांसद डॉक्टर अशोक मित्तल को उपनेता पद यानि Deputy Leader दिया गया है। चलिए जानते हैं क्या राघव को हटाने का कारण एक राजनितिक रणनीति है या ओर कुछ।
पूरा वीडियो देखें- Click Here
Raghav Chadha को AAP ने क्यों हटाया? अरविन्द केजरीवाल की बरी पर राघव चढ़ा ने नहीं दी कोई भी सार्वजानिक प्रतिक्रिया
Delhi Liquor Case फरवरी में जब दिल्ली लिकर केस में अरविन्द केजरीवाल और पूर्व उपमुख्य मंत्री मनोज सिसोदिया बरी हुए तब आम आदमी पार्टी के सदस्य और देश के लोगों ने सवाल उठाये कि राघव चढ़ा ने अरविन्द केजरीवाल के प्रति कोई भी सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के लीडर अरविन्द केजरीवाल राघव चढ़ा से काफी नाराज चल रहे थे। लेकिन जनता सच जानना चाहती है, जनता आम आदमी पार्टी से सवाल पे सवाल कर रही है कि जो उपनेता किसानों और माध्यम वर्ग की समस्या को लेकर राज्यसभा में सवाल करता है आखिर Raghav Chadha को AAP ने क्यों हटाया?
यह भी पढ़ें- Baba Chaitanyanand Saraswati दिल्ली का बाबा चैतन्यानन्द सरस्वती बलात्कार और ब्लैकमेल के केस में फरार
Raghav Chadha ने पिछले कुछ दिनों उठाये कई सार्वजानिक मुद्दे
पिछले कुछ दिनों से राघव चढ़ा ने राज्यसभा में कई सारे सार्वजनिक मुद्दे उठाये हैं जो आम आदमी के हित में शाबित होते। चलिए जानते हैं राघव चढ़ा ने कौन-कौन से मुद्दों पर जिक्र किया।
- 1. रिचार्ज वैलिडिटी पूरी होने के बाद इनकमिंग कॉल बंद- राघव चढ़ा पिछले कुछ दिनों से राज्यसभा में बार-बार सवाल करते आये हैं कि महोदय जब एक गरीब, मज़दूर आदमी अपनी मेहनत के पैसों से महीने का इतना महंगा रिचार्ज करता है ताकि वो अपने घर, परिवार और रिश्तेदारों से बात कर सके, लेकिन टेलीफोन कंपनियां रिचार्ज की वैलिडिटी पूरी होने के तुरंत बाद इनकमिंग कॉल की सुविधा भी बंद कर देती है ये गरीब के साथ अन्याय हो रहा है।
- 2. इंटरनेट डाटा की वैलिडिटी ना हो- राघव चढ़ा ने राज्यसभा में सवाल किया कि टेलीकॉम कंपनियां इंटरनेट डाटा की भी वैलिडिटी रख रही हैं जब कोई आदमी 24 घंटे के लिए इंटरनेट डाटा का रिचार्ज करता है और उसमे से इंटरनेट डाटा बच जाये तो टेलीकॉम कंपनी बचे हुए डाटा को दूसरे दिन फोरवोर्ड नहीं करती। दूसरे दिन दुबारा उस यूज़र्स को 24 घंटे के लिए रिचार्ज करना होगा जिसका उसे पूरा पैसा देना होगा।
- 3. बैंक में मिनिमम बैलेंस अमाउंट- राघव चढ़ा ने राज्यसभा में कहा कि एक गरीब आदमी पूरी साल कमरतोड़ मेहनत से 10 हजार रूपए बैंक में इकठा करता है ताकि वह भविष्य में उन पैसों को काम में ले सके। बीमार होने पर उन पैसों में से कुछ पैसे निकाल लेता है। लेकिन जब वह गरीब आदमी कुछ दिनों बाद अपने Saving Bank Account को संभालता है तो उसे बोला जाता है आपके 800 रूपए Minimum Balance Charge के काट लिए गए है। तो इससे बड़ा अन्याय एक गरीब के लिए क्या हो सकता है। खैर Raghav Chadha को AAP ने क्यों हटाया? इसको लेकर Comment में अपनी राय जरूर दें।
यह भी पढ़ें-
Raghav Chadha कौन हैं?
राघव चढ़ा एक राजनितिक युवा है जो सबसे पहले पंजाब में AAP (आम आदमी पार्टी) के सदस्य रहे हैं। राघव चढ़ा पूर्व दिल्ली के उपाध्यक्ष भी रहे हैं साथ ही 2022 तक दिल्ली के राजेंद्र नगर के विधायक भी रह चुके हैं। राघव चढ़ा ने शुरू से ही आम आदमी पार्टी को अपना पूरा जीवन सहयोग दिया है। राघव चढ़ा को आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े युवा सलाहकार के रूप में भी जाना जाता है। फिलहाल 02 अप्रैल 2026 तक राघव चढ़ा पंजाब के राज्यसभा के उपनेता (Deputy Leader) रहे है। हाल ही में उनका यह पद आम आदमी पार्टी द्वारा ही छीन लिया गया, इनकी जगह अशोक मित्तल को उपनेता पद दिया गया है। इसको लेकर पंजाब ही नहीं बल्कि पूरा देश सवाल पे सवाल कर रहा है कि Raghav Chadha को AAP ने क्यों हटाया?